by business,
Posted on 23-06-2021 by Admin
Aadhaar Card सेंटर खोलने के लिये Licence होना जरूरी है. Licence लेने के लिये आप को test पास करना होगा जो की आईडीएआई द्वारा लिया जाता है | Licence लेने से पहले आपको ऑनलाइन परीक्षा में बैठना होगा |
ऑनलाइन परीक्षा में पास होने के बाद नेक्स्ट स्टेप है आधार एनरॉलमेंट और बायोमीट्रिक का वेरिफिकेशन कराना होता है | इसके बाद कॉमन सर्विस सेंटर का पंजीकरण कराकर ओरिजिनल फ्रेंचाइजी लाइसेंस में बदल सकते है |
Aadhar Card के सेंटर पर कौन-कौन सा काम करना होता है
Aadhaar Card Franchise के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Aadhaar Card Centre को Open करने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा | इसके बाद ही आधार कार्ड बनाने का काम कर सकते है |
सबसे पहले NSEIT के वेबसाइट पर जाना होगा | अधिकारिक वेबसाइट के [https://uidai.nseitexams.com/UIDAI/LoginAction_input.action] लिंक पर जाये |
यहाँ पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा | आगे बढ़ने के लिए Create New User के बटन पर क्लिक कीजिए |
यहां पर एक पेज ओपन होगा जिसमें XML File सेलेक्ट कर upload करना है | इसके साथ-साथ share code दर्ज करना है | शेयर कोड लेने के लिए आपको आधार के वेबसाइट [https://resident.uidai.gov.in/offline-kyc ]पर जाना होगा |
यहाँ से आपको ऑफलाइन E-Aadhar डाउनलोड होगा | इसमें आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्यूंकि इसके साथ Xml FILE और Share कोड दोनों मिल जाता है |
अगले स्क्रीन पर डॉक्यूमेंट और Signature Upload करें | यहाँ पर Preview करके देख भी सकते है |
अब आपको डिक्लेरेशन को Accept कर Submit कर देना है |
लास्ट में आपको पेमेंट करना होता है | इसके बाद Receipt डाउनलोड व प्रिंट कर सकते है |
Aadhar Card के सेंटर पर कौन-कौन सा काम करना होता है?
आधार कार्ड सेंटर पर मात्र Adhar कार्ड से संबंधित ही काम होता है | लेकिन फिर भी कुछ यूजर डिटेल्स में जानना चाहते है जो इस प्रकार है |
नए आधार कार्ड बनाना
एड्रेस गलत होने पर सुधार /बदलाव करने की काम किया जाता है |
किसी भी तरह के नाम में स्पेलिंग गलत होने पर सुधार करना होता है |
धुंधले फोटो को बदलना |
जन्म तिथि में सुधार और बदलाव करना |
जरुरत के अनुसार मोबाइल नंबर अपडेट किया जाता है |
ईमेल आयडी अपडेट करना |